खुदागंज थाना पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। स्रोत: पुलिस
खुदागंज। पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर मकरंदापुर गांव स्थित शिव मंदिर के पास भूमि के विवाद में हुई फायरिंग व मारपीट के चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। तमंचा और लाइसेंसी बंदूक भी बरामद की।
बुधवार की सुबह एक बीघा जमीन पर कब्जे को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई थी। मारपीट में पांच लोग घायल हो गए थे। जमीन का मुकदमा तिलहर न्यायालय में विचाराधीन है। सीओ तिलहर विदुष सक्सेना ने बताया कि मामले में सुरेंद्र सिंह ने रामलड़ैते सिंह, जगपाल सिंह उर्फ पप्पू सिंह, मीरानपुर कटरा थाना क्षेत्र के गांव नगला निवासी गिरीश पाल सिंह व रामप्रकाश उर्फ बाबा सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
बताया था कि विवादित भूमि को खोदने का विरोध करने पर उनके बेटे आदेश सिंह के साथ मारपीट की गई। जान से मारने की नीयत से फायर किया गया। पुलिस टीम ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त लाइसेंसी डबल बैरल बंदूक, दो कारतूस, एक तमंचा बरामद किए हैं। मामले में आर्म्स एक्ट की धारा की वृद्धि की गई है।