शाहजहांपुर। नगर निगम की त्वरित आर्थिक विकास योजना के तहत वार्ड संख्या-पांच श्यामतगंज गौटिया में सामुदायिक केंद्र निर्माण कार्य का शिलान्यास वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना और महापौर अर्चना वर्मा ने संयुक्त रूप से किया।
मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार जनहित और आधारभूत सुविधाओं के विकास के लिए लगातार कार्य कर रही है। सामुदायिक केंद्र बनने से क्षेत्र के लोगों को सामाजिक, सांस्कृतिक और सार्वजनिक कार्यक्रमों के आयोजन के लिए बेहतर स्थान उपलब्ध होगा।
महापौर अर्चना वर्मा ने कहा कि नगर निगम शहर के सभी वार्डों में विकास कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ा रहा है। नगर आयुक्त सौम्या गुरुरानी भी मौजूद रहीं। संवाद