तिलहर। शनिदेव मंदिर का नौवां स्थापना दिवस सोमवार को श्रद्धा और उल्लास से मनाया गया। सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ शुरू हो गई। भगवान शनिदेव सहित समस्त मूर्तियों को नए वस्त्र धारण कराकर भव्य सजावट की गई। फूलों और रोशनी से सजे मंदिर परिसर का दृश्य मनमोहक नजर आने लगा। शाम को पंडित नवनीत शर्मा ने विधि-विधान से हवन-पूजन कराया। शाम 6:30 बजे विशेष संध्या आरती का आयोजन हुआ। श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर धीरज साहनी, तुषार साहनी, प्रदीप अरोड़ा, यशपाल सेठी, जयप्रकाश द्विवेदी, अमित गुप्ता, सभासद सुशील सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद