फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फांसी पर लटका मिला विवाहिता का शव

Sat, 02 May 2015 11:33 PM IST
रोजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के गांव जमुही में एक विवाहिता का शव फांसी पर लटका मिला। घरवालों के मुताबिक संतान न होने से आहत होकर उसने आत्महत्या की। मायके वालों ने दहेज के लिए हत्या की आशंका जाहिर करते हुए पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

रोजा थाना क्षेत्र के जमुही गांव में शनिवार की सुबह 26 साल की रामेश्वरी देवी की लाश उनके ही कमरे में फांसी पर लटकी हुई मिली। रामेश्वरी के पति देशराज ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार की रात घर के सभी लोग छत पर सोये थे। रात में किसी वक्त रामेश्वरी छत से उतर कर कमरे में चली गईं। सुबह उनके छोटे भाई की पत्नी छबीली उठी तो उन्होंने रामेश्वरी को अपने कमरे में फांसी के फंदे पर लटका देखा।
देशराज के अनुसार उनकी शादी को दस साल हो गए लेकिन कोई संतान नहीं हुई। इससे रामेश्वरी परेशान रहती थीं। इससे पहले भी वह दो बार आत्महत्या का प्रयास कर चुकी थीं। उनको कई बार समझाया भी गया। सूचना पर एसएसआई मो. इश्तियाक मौके पर गए और शव को अपने कब्जे में लिया।। मृतका के पिता हरद्वारी लाल सहित परिवार के अन्य लोग भी पहुंच गए। उन्होंने शादी को तीन साल होने की बात कहते हुए दहेज के कारण हत्या का आरोप लगाया।
विज्ञापन

थाना प्रभारी मोहम्मद इश्तियाक ने बताया कि मौके पर गए थे। मृतका की ससुराल और गांव वाले शादी को दस साल होने की बात बता रहे हैं जबकि मायके के लोग तीन साल पहले शादी होने की बात कह रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें