फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: पखवाड़े का समापन...स्मार्ट मीटर के भ्रम को किया खत्म

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। स्मार्ट मीटर को लेकर फैले भ्रम को खत्म करने के लिए बिजली निगम के शुरू किए गए स्मार्ट मीटर पखवाड़े का समापन हो गया। इस बीच सहायता केंद्रों पर पहुंचकर उपभोक्ताओं ने स्मार्ट मीटर से जुड़ी जानकारी प्राप्त की और समस्या का समाधान कराया।
विज्ञापन

नौ फरवरी से स्मार्ट मीटर पखवाड़े का प्रारंभ बरेली मंडल में किया गया था। पखवाड़े के दौरान उपभोक्ताओं को कई तरह की सहूलियतें प्रदान की गईं। उपभोक्ताओं के लिए हेल्पडेस्क के साथ घर-घर जाकर स्मार्ट मीटर की कार्यप्रणाली, रिचार्ज प्रक्रिया और बिलिंग प्रणाली की जानकारी दी गई। उपभोक्ताओं के मोबाइल फोन में एप इंस्टाल कराकर उन्हें बिजली खपत की रियल टाइम मॉनिटरिंग और ऑनलाइन रिचार्ज की सुविधा के बारे में बताया।
एसई अनुज प्रताप सिंह ने बताया कि जागरूकता अभियान के दौरान स्मार्ट मीटर के फायदे विस्तार से बताए गए, जिसकी उपभोक्ताओं में सकारात्मक प्रतिक्रिया देखने को मिली। चेक मीटर के माध्यम से पारंपरिक मीटरों की तुलना कर स्मार्ट मीटर की पारदर्शी और सटीक कार्यप्रणाली भी बताई गई। अभियान में जिले में 2357 लोगों ने जानकारी प्राप्त की। पीलभीत में 1132 और बदायूं में 2700 उपभोक्ताओं की समस्या का समाधान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें