फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहजहाँपुर: एमपीएमएलए कोर्ट में ट्रांसफर हुआ पूर्व केंद्रीय मंत्री चिन्मयानंद का केस

विज्ञापन
सोमवार को एसीजेएम तृतीय के न्यायालय पेश हो जाते स्वामी चिन्मयानंद । संवाद
विज्ञापन
2011 में आश्रम की एक शिष्या ने स्वामी पर दर्ज कराई थी दुष्कर्म की रिपोर्ट
विज्ञापन

उच्च न्यायालय से अग्रिम जमानत मंजूर होने के बाद कोर्ट में पेश हुए चिन्मयानंद
संवाद न्यूज एजेंसी
शाहजहांपुर। शिष्या से दुष्कर्म के मामले में पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री स्वामी चिन्मयानंद सोमवार को एसीजेएम तृतीय की कोर्ट में पेश हुए। उनका केस एमपीएमएलए कोर्ट में ट्रांसफर कर दिया गया है। मुकदमे की अगली सुनवाई एक मार्च को होगी।
विज्ञापन

2011 में आश्रम की शिष्या ने स्वामी चिन्मयानंद पर दुष्कर्म समेत कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज कराया था। कोर्ट में पेश नहीं होने पर उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया गया था। उच्च न्यायालय इलाहाबाद से चिन्मयानंद की अग्रिम जमानत मंजूर हो गई थी। सोमवार दोपहर करीब एक बजे चिन्मयानंद एसीजेएम तृतीय आसमा सुल्ताना की कोर्ट में पेश हुए। उनके अधिवक्ता फिरोज हसन खां ने बताया कि न्यायालय ने उनकी पत्रावली को एकत्रित कर करने के बाद एमपीएमएलए कोर्ट में अग्रिम कार्रवाई के लिए भेजने के आदेश दिए हैं। संबंधित विचारण कोर्ट में अब साक्ष्य आदि की कार्रवाई मुकदमे में शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें