जैतीपुर में सलामी के बाद सूबेदार के परिजनाें को तिरंगा देते सेना के जवान। स्रोत: जागरूक पाठक
जैतीपुर। भारतीय सेना में 26 साल तक सेवाएं देने वाले गढ़िया रंगीन निवासी पूर्व सूबेदार कृष्णपाल सिंह का निधन हो गया। वह करीब 70 वर्ष के थे। अचानक तबीयत बिगड़ने पर परिजन उन्हें बरेली के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। शाहजहांपुर से पहुंचे सैनिकों ने उन्हें अंतिम सलामी देकर श्रद्धांजलि अर्पित की।
कृष्णपाल सिंह ने वर्ष 1964 में भारतीय सेना में सेवा शुरू की थी। करीब 26 वर्षों तक देश की रक्षा में योगदान देने के बाद वह वर्ष 1990 में सूबेदार पद से सेवानिवृत्त हुए थे। इसके बाद वह गढ़िया रंगीन में रहने लगे थे। सैनिकों ने पुष्प अर्पित कर उन्हें सम्मानपूर्वक अंतिम विदाई दी। लोगों ने देश की सेवा में उनके योगदान को याद किया। कृष्णपाल सिंह के निधन से पत्नी राजो देवी, पुत्र और तीन पुत्रियां बिलख पड़ीं।
जैतीपुर में सलामी के बाद सूबेदार के परिजनाें को तिरंगा देते सेना के जवान। स्रोत: जागरूक पाठक