फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: आज आएंगे पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद

विज्ञापन
रामनाथ कोविंद, पूर्व राष्ट्रपति। - फोटो : kathua news
विज्ञापन
शाहजहांपुर। पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद श्री रामचंद्र मिशन आश्रम के 50 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित वसंतोत्सव के साक्षी बनेंगे। वह तीन दिन तक यहां रुककर कार्यक्रम में शामिल होंगे। सोमवार देर रात उनका कार्यक्रम प्रशासन के पास पहुंच गया।
विज्ञापन

डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मंगलवार को पूर्व राष्ट्रपति का हेलिकाप्टर सुबह 9:30 बजे रिलायंस थर्मल पॉवर के हेलीपैड पर उतरेगा। वह 10:25 बजे रिलायंस गेस्ट हाउस से श्री रामचंद्रमिशन आश्रम हरदोई बाइपास के लिए रवाना होंगे। वह यहां साढ़े दस बजे कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद रात्रि विश्राम रिलायंस गेस्ट हाउस में रहेगा।
वह 18 फरवरी को सुबह नौ बजे कार्यक्रम में शामिल होंगे। 19 फरवरी को शाम सवा चार बजे लखनऊ के लिए हेलिकाॅप्टर से रवाना होंगे। पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 20 सितंबर 2024 को भी रामचंद्र मिशन आश्रम आ चुके हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें