फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: दुष्कर्म के आरोप में आईआईए का पूर्व अध्यक्ष गिरफ्तार

Sun, 08 Sep 2024 02:58 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। महिला से दुष्कर्म के आरोप में लखनऊ की अपराध शाखा की टीम ने शनिवार को आईआईए के पूर्व अध्यक्ष अभिनव ओमर को गिरफ्तार कर लिया। सात घंटे तक सदर थाने में रखने के बाद पुलिस उसे लखनऊ ले गई।
विज्ञापन

लखनऊ निवासी एक महिला ने अभिनव पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए जुलाई में हजरतगंज थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। महिला का कहना था कि विश्व हिंदू परिषद से जुड़े रहे अभिनव ने उसके साथ मिलकर एक साथ संस्था बनाई। इसके माध्यम से एक निर्माण कार्य का ठेका लिया गया। ठेके के काम के बहाने से वह उसे लखनऊ के होटल ले गया और उससे दुष्कर्म किया। दूसरी ओर अभिनव की पत्नी ने थाना सदर बाजार में महिला के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया था। शनिवार को दोपहर करीब एक बजे लखनऊ पुलिस ने अभिनव को खिरनीबाग स्थित मकान से गिरफ्तार कर लिया। टीम उसे लेकर सदर थाने आई। वहां कई घंटे रखने के बाद रात करीब आठ बजे पुलिस उसे लेकर चली गई। इंस्पेक्टर सदर रवींद्र सिंह ने इसकी पुष्टि की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें