शाहजहांपुर। ऑनलाइन शिकायतों के निस्तारण में जिले के थानों ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन दोहराया। चौक कोतवाली को छोड़कर 22 थाने फरवरी की आईजीआरएस रैकिंग में प्रथम आए।
आईजीआरएस जनसुनवाई पोर्टल पर आईं ऑनलाइन शिकायतों की समीक्षा स्वयं मुख्यमंत्री प्रत्येक माह करते हैं। मासिक मूल्यांकन के बाद हर माह रैकिंग जारी की जाती है। एसपी अशोक कुमार मीणा के निर्देशन में नोडल अधिकारी एसपी देहात मनोज अवस्थी ने पूरे महीने आईजीआरएस की शिकायतों की सुनवाई कर निस्तारण किया। उन्होंने बताया कि फरवरी में कुल 1648 शिकायतें जनसुनवाई समाधान पोर्टल पर मिली थीं। आईजीआरएस प्रभारी राकेश कुमार की निगरानी में गुणवत्तापूर्ण शिकायतों का निस्तारण कराया गया। इसमें प्रदेश स्तर रैकिंग में जिले को शत-प्रतिशत अंक मिले।