फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोरलेन से मंदिर बचाने की गुहार

Tue, 09 Jun 2015 08:56 PM IST
शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
अटसलिया के ग्रामीणों का शिष्टमंडल अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन के जिलाध्यक्ष विचित्र नारायण मिश्र के साथ सोमवार को कलक्ट्रेट जाकर प्रभारी सिटी मजिस्ट्रेट एपी श्रीवास्तव से मिला और उन्हें ज्ञापन देकर गांव के प्राचीन मंदिर को नेशनल हाईवे के फोरलेन में जाने से बचाने की गुहार की।
विज्ञापन

अटसलिया निवासी अशोक कुमार, पातीराम, ज्वाला प्रसाद, माया देवी, रामवती, राजपाल, शंकर लाल आदि ने एडीएम को बताया कि गांव के किनारे सड़क के पास करीब सौ साल पुराना मंदिर है जिसमें शंकर जी, दुर्गा माता, बाला जी आदि देवी-देवताओं की प्रतिमाएं प्राण प्रतिष्ठित हैं। पास में पीपल और बरगद के पुराने पेड़ हैं। सैकड़ों लोग वहां नियमित पूजा करते हैं, लेकिन हाईवे को फोरलेन बनाने पर आस्था का यह स्थान मिटने की आशंका है। ग्रामीणों ने फोरलेन का स्थान परिवर्तन संभव नहीं होने पर मंदिर ध्वस्त होने की दशा में किसी अन्य स्थान पर मंदिर का पुनर्निर्माण कराने की गुहार की।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें