फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: गौरैया के संरक्षण के लिए वन क्षेत्राधिकारी ने बांटे घोंसले

विज्ञापन
वन विभाग की सदर रेंज पर आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं को घोंसलों का वितरण करते वनाधिकारी। स्रोत:
विज्ञापन
शाहजहांपुर। विश्व गौरैया दिवस पर वन विभाग की ओर से शुक्रवार को जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर हुई विचार गोष्ठी में सभी से गौरैया के संरक्षण की अपील की गई। इस बीच, वन विभाग की सदर रेंज में वन क्षेत्राधिकारी शत्रुघ्न प्रसाद ने लोगों को घोंसले वितरित कर उन्हें घरों में उपयुक्त स्थान पर लगाने का सुझाव दिया।
विज्ञापन

वन क्षेत्राधिकारी ने बताया कि गौरैया मानव जीवन चक्र का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है, लेकिन वर्तमान में बदलते परिवेश ने गौरैया के अस्तित्व को संकट में डाल दिया है। ऐसे में जरूरी है कि इसके संरक्षण के लिए एकजुट होकर समाज के सभी लोग आगे आएं। उन्होंने कहा कि आने वाले गर्मी के मौसम में घरों की छतों पर मिट्टी के बर्तनों में पानी और छत पर दाने अवश्य डालें।
इसके अलावा यदि कोई घोंसला छत पर रखा है, तो उसे हटाने और नष्ट करने का प्रयास नहीं करें। इस मौके पर उन्होंने प्लाईवुड से बने करीब सौ घोंसले वितरित किए। इस मौके पर डिप्टी रेंजर अजय राणा, वन दारोगा सुशील कुमार, पुष्पेंद्र कन्नौजिया आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

-
गौरेया संरक्षण का संकल्प लिया
शाहजहांपुर। गौरैया दिवस पर इको क्लब फॉर्मेशन लाइफ के अंतर्गत गौरेया संरक्षण अभियान का शुभारंभ किया गया। बीएसए दिव्या गुप्ता ने कहा कि सभी को गौरैया को बचाने के लिए अपने घरों में दाना व पानी रखना चाहिए। एक छोटा सा घोंसला भी बनाएं ताकि वहां पर गौरैया रुक सके। शिक्षक डॉ. अरुण कुमार गुप्ता, अश्वनी अवस्थी, सुगंधा गुप्ता, माला सिंह, अंकित वर्मा, प्रियंका, हिमानी आदि मौजूद रहे। उच्च प्राथमिक विद्यालय लखोहा, तिलहर में गौरैया बचाने का संकल्प लिया। संवाद

वन विभाग की सदर रेंज पर आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं को घोंसलों का वितरण करते वनाधिकारी। स्रोत:

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें