फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: वनकर्मियों ने की गश्त, तेंदुए के पगचिह्न तलाशे

Sun, 25 Feb 2024 01:35 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
खुटार में तेंदुए के पगमार्क देखते  वनकर्मी। संवाद
विज्ञापन
खुटार। तेंदुए के घूमने से कई गांव के लोग में दहशत है। वन विभाग की दो टीमें क्षेत्र में गश्त कर तेंदुए के आवागमन पर नजर रख रही है।
विज्ञापन


गांव सीतापुर, सहारू, नरौठा देवीदास, नरौठा हंसराम, महुआ पिमई, प्रीतमपुर, लुकटहा आदि के आसपास तेंदु़आ घूम रहा है। 22 फरवरी को तेंदुए ने गन्ना छील रहे गांव नरौठा देवीदास निवासी दीपक पर हमला कर घायल कर दिया था। 23 फरवरी को तेंदुए ने एक छुट्टा पशु को मार डाला था। कई लोगों को तेंदुए को दौड़ाते हुए वीडियो भी वायरल हुआ था। तेंदुए की आवाजाही गांवों के पास होने पर डीएफओ प्रखर गुप्ता ने निगरानी के लिए दो टीमों का गठन किया है। एक टीम दिन में और एक टीम रात में कांबिंग करती है। शनिवार को जलालाबाद के रेंजर विकास प्रताप सिंह, सिरौली के वन दरोगा शिशुपाल सागर, डोरीलाल यादव और अशोक वाजपेयी ने गांव सीतापुर, सहारू और आसपास के क्षेत्र में कांबिंग की और पगचिह्न ट्रेस किए। रेंजर मनोज श्रीवास्तव ने बताया वन विभाग की टीम लगातार गश्त कर रही है और लोगों को सचेत किया जा रहा है। आसार लग रहे हैं कि तेंदुआ जंगल की तरफ चला गया है। यदि खेतों की तरफ ट्रेस होता है तो तेंदुए को जल्द ही जंगल में खदेड़ दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें