फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: संदिग्ध हालात में महिला की मौत, हत्या का आरोप

Sun, 25 Feb 2024 01:32 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
रचना का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। संदिग्ध हालात में महिला की मौत हो गई। मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

थाना रोजा क्षेत्र के गांव सरही निवासी 35 वर्षीय रचना की शादी करीब 10 वर्ष पहले थाना मिर्जापुर क्षेत्र के गांव मोहम्मद गुलड़िया निवासी धनीराम से हुई थी। रचना की मां राजकुमारी का आरोप है कि धनीराम शराब पीने का आदी है। आए दिन रचना को पीटता था। शुक्रवार शाम को भी उसने ऐसा किया। शुक्रवार रात करीब आठ बजे रचना का शव घर के अंदर कमरे में फंदे से लटका मिला। आरोप है कि बेटी की हत्या करके शव को फंदे से लटकाया गया। पड़ोसी से उन्हें बेटी की मौत की जानकारी हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। रचना के दो बेटी और एक बेटा है। थाना प्रभारी मिर्जापुर विनोद कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करा दिया गया है। इस मामले में अभी कोई तहरीर नहीं आई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें