फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: पौधे नष्ट करने पर वनकर्मियों ने पकड़ीं दाे ट्रैक्टर, एक ट्राॅली

विज्ञापन
खुटार में वनकर्मियों की ओर से पकड़ा गया ट्रैक्टर ट्राली। स्रोत रेंजर
विज्ञापन
खुटार। मिट्टी डालकर पौधे नष्ट करने के मामले में वनकर्मियों ने दो ट्रैक्टर, एक ट्राॅली और करहा बरामद किया है। चार लोगों पर वन कार्यालय पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

रेंजर मनोज कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि रविवार को सूचना मिली कि खुटार रेंज के खुटार-पुवायां रोड पर गांव रुजहा के पास संरक्षित पौधों को मिट़्टी डालकर नष्ट किया गया है। रेंजर ने वनकर्मियों की टीम को मौके पर जाकर कार्रवाई के निर्देश दिए थे। टीम ने मौके पर पहुंचकर मिट्टी डाल रहे दो ट्रैक्टर, एक ट्राॅली, एक करहा को बरामद कर लिया। दोनाें ट्रैक्टर-ट्राली और करहा रेंज कार्यालय पर सीज कर दिए गए।
पौधे नष्ट करने के आरोप में खुटार के अशोक कुमार गुप्ता और तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। रेंजर ने कहा कि संरक्षित क्षेत्र में पौधों को नुकसान न पहुंचाने के लिए लोगों को लगातार जागरूक किया जाता है, लेकिन लोग प्लाॅटिंग करने के लिए पौधे नष्ट कर देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें