वन विभाग कार्यालय के सामने धरना पर बैठे न्यूनतम वेतन कर्मी। स्रोत: स्वयं
- फोटो : सम्मानित किए गए राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता के विजेता। संवाद
शाहजहांपुर। दैनिक भोगी वन कर्मचारी संघ से जुड़े विभाग के न्यूनतम वेतन और दैनिक वेतन आधार पर कार्यरत कर्मचारियों ने दस सूत्री मांगों को लेकर विभागीय कार्यालय के समक्ष रविवार से अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। इस दौरान उन्होंने जमकर नारेबाजी की और मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी।
संगठन के जिलाध्यक्ष अनिल कुमार ने धरनास्थल पर हुई सभा में दैनिक कर्मचारियों को प्रति माह वेतन देने, अकारण हटाए गए न्यूनतम वेतन कर्मियों को ड्यूटी पर बहाल करने, वर्दी, बेंत और परिचय पत्र देने, शासन से आने वाले बजट के उपयोग की जांच कराने, समान कार्य के लिए समान वेतन देने आदि मांगों का उल्लेख किया।
उन्होंने कहा कि मांगों को लेकर कई बार ज्ञापन देने पर भी सुनवाई नहीं हुई। इसलिए अब मांगें पूरी तक धरना-प्रदर्शन जारी रहेगा। इस मौके पर संघ के जिला महामंत्री राजीव कुमार, विपिन कुमार भारती, पंकज मिश्रा, नरवीर पाल, वीरभान, जय प्रकाश आदि कर्मचारी मौजूद रहे। संवाद