फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: वन विभाग ने कैमुआ नाला से पकड़ा मगरमच्छ

Mon, 09 Sep 2024 02:14 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
तिलहर के गांव बरैंचा में वन विभाग की टीम और ग्रामीण मगरमच्छ को रस्सी से पड़कर नदी में ले जाते ह
विज्ञापन
तिलहर। गांव बरैंचा के समीप कैमुआ नाले में मगरमच्छ देख आसपास के ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों की सूचना पर रविवार को गांव पहुंची वन विभाग की टीम ने रस्सी के सहारे उसे बांधकर गर्रा नदी में छुड़वा दिया।
विज्ञापन

शुक्रवार को ग्रामीणों ने गांव के समीप निकलने वाले कैमुआ नाले की पुलिया के नीचे मछली पकड़ने के लिए लगाए गए जाल में एक विशाल मगरमच्छ को फंसा देखा। इसके बाद पुल पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। शनिवार को गांव के विकास तिवारी ने वन विभाग को सूचित किया। सूचना पर वन विभाग के दरोगा सतीश गौतम टीम के साथ गांव पहुंचे और उन्होंने ग्रामीणों के सहयोग से मगरमच्छ को रस्सी में बांधकर बमुश्किल गांव बिरसिंहपुर के समीप नदी में ले जाकर छोड़ दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें