फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए, फिर शादी से किया इन्कार

Mon, 09 Sep 2024 02:10 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

निगोही। युवती को शादी का झांसा देकर छह महीने तक शारीरिक संबंध बनाने के बाद युवक ने शादी करने से इन्कार कर दिया। आरोप है कि युवक ने युवती के पिता के साथ गाली-गलौज करते हुए घर से भगा दिया। पुलिस ने तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने थाने में तहरीर देकर पुलिस को बताया कि पीलीभीत जिले के थाना बीसलपुर के हबीब उल्ला खां निवासी युवक का उसके घर पर आना-जाना था। शादी का झांसा देकर उसने बेटी से शारीरिक संबंध बनाए। शादी करने को कहने पर टाल देता था। युवती के परिजन को जानकारी हुई तो उन्होंने बात की। पहले उन्हें भी टालता रहा। जोर देने पर युवती के पिता से अभद्रता की। आरोप है कि गाली-गलौज करते हुए भगा दिया। इंस्पेक्टर अरविंद सिंह चौहान ने बताया कि युवती के पिता की तहरीर पर आरोपी दानिश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें