फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: साइकिल से भारत भ्रमण पर निकले विदेशी दंपती का स्वागत

विज्ञापन
तिलहर में भारत भ्रमण पर निकले अर्जेंटीना देश के दंपति को रोककर उनकी हौसलाअफजाई करते पूर्व प्रधा
विज्ञापन
तिलहर। दिल्ली से तिरुवनंतपुरम तक साइकिल से भारत भ्रमण पर निकले अर्जेंटीना के दंपती रॉबर्ट और मैसी का बृहस्पतिवार की शाम यहां पहुंचने पर स्थानीय लोगों ने स्वागत किया। फतेहपुर गैसरा के पूर्व प्रधान प्रदुमन कुमार सिंह ने उन्हें रोककर उनसे यात्रा के बारे में जानकारी ली और उन्हें जलपान कराकर उनका हौसला बढ़ाया।
विज्ञापन

विदेशी दंपती ने बताया कि वह दिल्ली से केरल के तिरुवनंतपुरम तक जाने का लक्ष्य लेकर यात्रा कर रहे हैं। रास्ते में वह विभिन्न शहरों और गांवों से गुजरते हुए भारत की संस्कृति, लोगों की जीवनशैली और प्राकृतिक सुंदरता को भी करीब से देख रहे हैं। उन्होंने बताया कि उन्हें भारत की संस्कृति, लोगों का व्यवहार और यहां की मेहमाननवाजी बेहद पसंद आ रही है। रास्ते में जगह-जगह लोग उनका स्वागत करने के साथ मदद भी कर रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें