माध्यमिक कॉलेजों में 11वीं कक्षा में प्रवेश के लिए प्रधानाचार्यों की चिंताएं बढ़ती जा रही हैं। कई प्रधानाचार्यों ने छात्र-छात्राओं से कहा है कि वह 18 मई तक प्रत्येक दशा में प्रोवीजनल प्रवेश लेकर शुल्क जमा कर दें। बाद में प्रवेश के लिए संकट खड़ा हो सकता है।
श्री हर कुमार पाठक कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य डॉ. रंजना अग्रवाल ने 10वीं परीक्षा में शामिल होने वाली छात्राओं से कहा है कि वह 18 मई तक प्रत्येक दशा में 11वीं में प्रोवीजनल प्रवेश लेकर शुल्क जमा करना सुनिश्चित करें। जनता इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य रामपाल सिंह ने भी हाई स्कूल परीक्षा में शामिल हो चुके छात्रों से 18 मई तक 11वीं में प्रोवीजनल प्रवेश लेकर फीस जमा करने को कहा है। इस्लामिया इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य सैयद जुबैर अब्दुल कादिर ने हाई स्कूल परीक्षा में शामिल हो चुके छात्रों से कहा है कि वह 20 मई से पूर्व प्रवेश लेकर शुल्क जमा कर दें।
आली ज्ञान दीप इंटर कॉलेज रोजा के प्रधानाचार्य देवेश सिंह ने कहा है कि 11वीं में प्रवेश लेने वाले छात्र-छात्राएं 15 मई तक प्रवेश ले लें, बाद में प्रवेश मुश्किल हो सकता है। उधर, श्री खमानी राम भीमसेन इंटर कॉलेज शाहवाजनगर के प्रधानाचार्य एमपी तिवारी ने कहा है कि कक्षा 11 में प्रवेश लेने वाले छात्र-छात्राएं 20 मई तक प्रवेश लेकर शुल्क जमा कर दें। बाद में कॉलेज की कोई जिम्मेदारी नहीं होगी।