ज्ञापन में कहा गया है कि जिला फुटबाल संघ के सचिव दलीप शर्मा
खिलाड़ियों को मैच खिलाने के बावजूद उन्हें दैनिक भत्ता और अन्य खर्चों का
भुगतान नहीं करते हैं। कहीं भी खेलने जाने पर खिलाड़ियों को भोजन व्यय
स्वयं करना पड़ता है। संघ के वारिष्ठ खिलाड़ियों प्रमोद कुमार, प्रवीण
कुमार उर्फ कुक्कू, अक्षित सिंह, आशू भारती और जहांगीर हुसैन ने सचिव शमा्र
से इस मुद्दे पर बात की। इसी बात से नाराज होकर पांचों खिलाड़ियों को गलत
तरीके से निलंबित कर दिया गया।
शिष्टमंडल का नेतृत्व करते हुए इरफान
हसन खां ने कहा कि सचिव शर्मा को संघ से निलंबित करके पांचों खिलाड़ियों का
निलंबन वापस नहीं लिए जाने पर एनएसयूआई कार्यकर्ता आंदोलन छेड़ देंगे।
ज्ञापन देने वालों में फहीम खां, अमन, जैनुल आबदीन, सलमान, अमन, उस्मान आदि
शामिल रहे।