पुवायां। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम त्योहारों पर सतर्क हो गई है। शुक्रवार को टीम ने पुवायां आकर छह दुकानों से खाद्य पदार्थों के सैंपल लिए हैं। सैंपल जांच को भेजे जाएंगे।
टीम ने पेड़ा का एक, नमकीन का एक, तेल के तीन व रस का एक सैंपल लिया। टीम के आने की सूचना पाकर कुछ दुकानें बंद भी हो गईं और दुकानदार टीम की कार्रवाई की जानकारी करते रहे। खाद्य अधिकारी ने चेतावनी दी है कि दिवाली पर गुणवत्तापूर्ण वस्तुओं से मिठाई आदि तैयार कर बिक्री करें और खाद्य तेल भी सही होना चाहिए। सैंपलिंग की कार्रवाई लगातार होती रहेगी। किसी वस्तु में मिलावट मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। टीम के जाने के बाद बंद की गईं दुकानें खुल गईं। सैंपल लेने के दौरान जिला अभिहित अधिकारी रवि शर्मा, पुवायां के खाद्य निरीक्षक रामजी शुक्ला, वरुण कुमार मौजूद रहे।