शाहजहांपुर। नगर निगम के नोटिस के बाद मालगोदाम मार्ग पर लोगों ने अपनी दुकानों को खुद ही तोड़ना शुरू कर दिया है।
मालगोदाम पर होटल वाली गली में नगर निगम के नाले पर चार दुकानें बनी हैं। नगर निगम ने एक सप्ताह पूर्व नाले से अतिक्रमण हटाने के आदेश दिए थे। सुबह वित्त मंत्री सुरेश खन्ना और सहायक नगर आयुक्त ने टीम के साथ मालगोदाम रोड पर पहुंचकर निरीक्षण किया। नगर निगम की चेतावनी के बाद दुकानदारों ने स्वयं अपना सामान दुकानों से बाहर निकालना शुरू कर दिया। आंबेडकर पार्क से तिराहे तक सड़क चौड़ीकरण का कार्य भी होना प्रस्तावित है। इसलिए दुकानदारों से अवैध कब्जे हटाने के लिए कहा गया है। संवाद