शाहजहांपुर में सड़क सुरक्षा माह के तहत खिरनी बाग चौराहे पर यातायात के नियम पालन करने वाले वाहन चा
- फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत यातायात के नियमों का पालन करने वालों का गुलाब का फूल देकर सम्मानित किया गया। वाहन चालकों से यातायात के नियमों का पालन करने की अपील की गई।
शनिवार को यातायात प्रभारी निरीक्षक चंद्र प्रकाश शुक्ल के नेतृत्व में यातायात पुलिस ने खिरनी बाग चौराहे पर शिविर लगाया। यहां से निकल रहे वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गई। हेलमेट लगाकर बाइक या सीट बेल्ट लगाकर कार चला रहे लोगों को प्रभारी निरीक्षक ने गुलाब देकर प्रोत्साहित किया। बगैर हेलमेट और सीट बेल्ट वाले वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गई। टीआई चंद्रप्रकाश शुक्ल ने बताया कि यातायात नियमों का पालन कराने के लिए जागरूकता अभियान जारी रहेगा।