होली पर केमिकल युक्त रंग शरीर को काफी नुकसान पहुंचा सकता है। यह रंग छुड़ाना काफी मुश्किल होता है। ऐसे रंगों से बचाव के लिए शाहजहांपुर के आयुर्वेदाचार्य डॉ.अवधेश मणि त्रिपाठी ने देसी नुस्खे बताए हैं। उन्होंने कहा कि होली में हर्बल रंगों का प्रयोग करें। केमिकल वाले रंगों से परहेज करें। होली पर घर से निकलने से पहले तिल्ली या सरसों का तेल लगा लें। सिर में तेल लगाने के बाद बालों को ढक लें। इसी तरह आंखों का बचाव भी जरूर करें।
उन्होंने बताया कि होली के बाद रंग छुड़ाने के लिए बेसन, सरसों या तिल्ली का तेल, थोड़ी से हल्दी, नींबू का उबटन बना लें और शरीर पर रंग लगाकर धीरे-धीरे लगाएं। इससे आसानी से रंग साफ हो जाएगा। उसके बाद कम कॉस्टिक वाला साबुन का प्रयोग कर सकते हैं। रंग को एक दिन में छुड़ाने के लिए शरीर को रगड़ने से बचें।
तली-भुली चीजों से करें परहेज
अवधेश मणि त्रिपाठी ने बतायाा कि ऋतु संधि का समय चल रहा है। ऐसे में अधिक खाने से बचें। तली या बाहरी खान-पान से बचें। रिसाइकिल ऑयल से बने उत्पादों से बचे। यह पेट के लिए लिए हानिकारक होती है। इससे गैस, अपज और उल्टी-दस्त की समस्या हो सकती है। बताया कि हल्का खाना लें और दही से बचें। चाय का प्रयोग कम करें।