फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर निगम कर रहा फॉगिंग का दावा, लोगों ने कहा सिर्फ दिखावा

विज्ञापन
शाहजहांपुर के मोहल्ला चमकनी में फागिंग करते निगम के कर्मचारी । संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
शाहजहांपुर। नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग की ओर से शहरवासियों को मच्छर से बचाने के लिए फॉगिंग कराने का दावा किया जा रहा है। लेकिन शहर की हकीकत कुछ और ही है। स्थिति यह है कि निगम सीमा क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे हुए हैं। अधिकतर सड़कों पर गंदा व नालियों का पानी भरा हुआ है। इससे मलेरिया व डेंगू सहित अन्य विभिन्न बीमारियों का खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन

संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत नगर निगम की ओर से जोन वार अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। इसके साथ ही रोस्टर बनाया गया है, उसी के अनुसार वार्डों के मोहल्लों में जाकर फॉगिंग कराने के निर्देश दिए गए हैं। नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा के निर्देश पर हर दिन विभिन्न वार्डों में फॉगिंग अभियान चलाया जा रहा है। मलेरिया में केओर्थिन दवाई और फॉगिंग में डेल्टा स्प्रे का प्रयोग किया जा रहा है। हर दिन तीन वॉर्डों में फॉगिंग की जाती है।
लोगों को अभियान के बारे में पता ही नहीं
नगर निगम द्वारा चलाए जा रहे फॉगिंग अभियान की जानकारी हमें नहीं है। मोहल्ले में अभी तक न तो फॉगिंग हुई है और न ही निगम द्वारा नालियों की साफ सफाई कराई गई है। - सुखरानी, इंदिरा नगर कॉलोनी
विज्ञापन

विभिन्न जगहों पर नालियों की सफाई भी नहीं हुई है। ऐसे में यहां मच्छरों से संबंधित बीमारियों को लेकर लोगों को खतरा बना हुआ है। सफाई कर्मचारी काम नहीं करते हैँ। - राकेश कुमार, इंदिरा नगर कॉलोनी
फॉगिंग दूर की बात रोजाना सफाई तक नहीं होती है। मोहल्ले में नालियां बजबजा रहीं हैँ और जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे मिल जाएंगे। नगर निगम के सभी दावे झूठे हैं। - सुमित कुमार, आदर्श नगर कॉलोनी, रोजा
मच्छरों का प्रकोप इतना बढ़ गया है कि बिना पंखा चलाए और क्वाइल आदि जलाए बिना बैठना तक मुश्किल होता है। मोहल्ले में फॉगिंग के लिए कोई नहीं आया है। - वरुण मिश्रा, चर्च कॉलोनी, रोजा
शहर भर में फॉगिंग करने के लिए सफाई एवं स्वास्थ्य निरीक्षकों की ड्यूटी जोन वार लगाई गई। जोकि रोस्टर के अनुसार वार्डो में जाकर सफाई व फॉगिंग आदि कराने का काम कर रहे हैं। मैं स्वयं और सहायक नगर आयुक्त समय-समय पर सफाई व फॉगिंग व्यवस्था का निरीक्षण भी करते रहते हैं। - संतोष कुमार शर्मा, नगर आयुक्त
बरतें सावधानी वरना हो सकते हैं बुखार का शिकार
जिले में बढ़ते बुखार के प्रकोप के संबंध में राजकीय मेडिकल कॉलेज की ओर से एडवाइजरी जारी की गई है। प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार की ओर से जारी पत्र में बताया गया है कि बरसात के मौसम में डेंगू, मलेरिया एवं अन्य संक्रमण बीमारियां पैर पसारने लगती हैं। हालांकि जिले में अभी केस सामने नहीं आए हैं, लेकिन बुखार का प्रकोप जारी है। इसके लिए साफ सफाई और खानपान पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। जिले के समस्त स्वास्थ्य केंद्रों तथा राजकीय मेडिकल कॉलेज में पर्याप्त मात्रा में दवा, बेड और चिकित्सकीय जांच की सुविधा उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें