फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरा और कॉशन, आसान नहीं हो रहा रेल का सफर

Wed, 20 Dec 2017 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो शाहजहांपुर
विज्ञापन
रेल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एक दर्जन ट्रेनें पहले से रद्द, बाकी 19 घंटे तक देरी से
विज्ञापन


रेल के सुहाने सफर को कोहरे और कॉशन ने ग्रहण लगा दिया है। एक दर्जन रेलगाड़ियों को कोहरे के चलते पहले ही रद्द किया जा चुका है। बाकी ट्रेनें 19 घंटे तक देरी से चल रही हैं। इससे रेल यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। 
लखनऊ-मुरादाबाद के बीच रेल ट्रैक पर 37 स्थानों पर कॉशन लिए जा रहे हैं। कॉशन के दौरान ट्रेनों की स्पीड 30 किमी प्रति घंटा तक रहती है। इधर, ट्रैक मरम्मत के लिए बार-बार ब्लॉक लिए जा रहे हैं। इससे स्थिति और खराब हो रही है। कुल मिलाकर सर्दियों के सीजन में रेल का सफल कोहरा, कॉशन और ब्लॉक के बीच उलझ कर रह गया है। दो दिन पहले रविवार का बरेली में सात घंटे के मेगा ब्लॉक का असर अब भी रेलगाड़ियों के टाइम टेबल पर दिख रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 टिकट और रिजर्वेशन बुकिंग में आई कमी
ट्रेनों का संचालन गड़बड़ाने की वजह से स्थानीय रेलवे स्टेशन से टिकट और रिजर्वेशन बुकिंग में भी कमी आई है। सामान्य स्थिति में जहां प्रतिदिन 10 से 11 हजार के बीच टिकटों की बिक्री होती थी वह अब घटकर आठ से नौ हजार के बीच आ गई है। इसके साथ ही रिजर्वेशन बुकिंग में भी कमी आई है। रेलवे के अधिकारियों का कहना है कि ट्रेनों का संचालन दुरुस्त करने के बाद बुकिंग फिर से बढ़ जाएगी।

अप लाइन पर देरी से ट्रेनें
13151 सियालदा एक्सप्रेस दो घंटा
12209 गरीब रथ एक्सप्रेस तीन घंटा
15211 जननायक एक्सप्रेस चार घंटा
19270 पोरबंदर एक्सप्रेस छह घंटा
15001 मुजफ्फरपुर-देहरादून एक्सप्रेस सात घंटा
15909 अवध-असम एक्सप्रेस 10 घंटा
22423 गोरखपुर-अमृतसर एक्सप्रेस 19 घंटा

डाउन लाइन पर देरी से ट्रेनें
22454 गंगा-सतलुज एक्सप्रेस ढाई घंटा
15910 अवध-असम एक्सप्रेस पांच घंटा
13006 अमृतसर मेल छह घंटा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें