फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: आसमान में जाकर बनेगा फ्लावर, रोशनी के साथ आवाज करेंगे पटाखे

Wed, 30 Oct 2024 02:15 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। दीपावली को लेकर ओसीएफ इस्टेट के रामलीला मैदान में पटाखा बाजार भी सज गया है। यहां आतिशबाजी प्रेमियों के लिए तमाम तरह के पटाखे आए हैं। इनमें कुछ आसमान में जाकर फूल की आकृति बनाएंगे, तो कोई रोशनी के साथ आवाज करने वाले पटाखे भी हैं। पटाखा बाजार के कारोबारियों का कहना है कि दीपावली पर अच्छी खरीदारी होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

हर साल दीपावली पर लगने वाली पटाखा बाजार में दुकान लगाने को लेकर कारोबारियों में होड़ रहती है। इसके लिए जिला प्रशासन से अनुमति देना जरूरी है। जिसके चलते सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय पर पिछले एक सप्ताह से पटाखा कारोबारियों का जमावड़ा लग रहा था। इस बार कुल 118 लोगों ने पटाखा बाजार में दुकान लगाने के लिए अनुमति मांगी। जिनको सिटी मजिस्ट्रेट प्रवेंद्र कुमार द्वारा नियमानुसार अनुमति प्रदान की गई। दुकानदारों को सख्त हिदायत दी गई कि तेज आवाज वाले पटाखे न बेचे जाए, दुकान में अग्निशमन यंत्र और बाहर पानी, रेत आदि की व्यवस्था को सुनिश्चित किया जाए। अनुमति मिलने के बाद मंगलवार सुबह से ही पटाखा कारोबारियों ने अपनी दुकानें सजाना शुरू कर दिया। जिससे नरक चतुर्दशी व दीपावली पर उनकी बिक्री की जा सके।
कारोबारी गोविंद ने बताया कि इस बार फैंसी कोरोनेट का पटाखा लोगों को खासा पसंद आने वाला है। जोकि आकाश में जाकर फूल की आकृति बनाता है। इसके साथ ही ट्रैकलिंग अनार है, जोकि रोशनी के साथ आवाज भी करता है। बच्चों के लिए फुलझडी व मेहताब की तमाम वैरायटी उपलब्ध हैं। इनके अलावा पारंपरिक रूप से बिकने वाले रॉकेट, सुतली बम, फिरकी आदि भी उपलब्ध है। जोकि अलग-अलग कीमत में मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्पाद और दाम
फैंसी कोरोनेट - 430 रुपये के तीन पीस
ट्रैकलिंग अनार - 150 से 500 रुपये डिब्बी
फुलझड़ी - 40 से 500 रुपये डिब्बी
मेहताब - 100 से 250 रुपये डिब्बी
रॉकेट - 120 से 550 रुपये डिब्बी
सात शॉट - 120 रुपये तीन पीस
15 शॉट - 250 पीस
अनार - 100 से 500 रुपये डिब्बी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें