फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: नगर कीर्तन पर बरसे पुष्प, गतका पार्टी के करतब रहे आकर्षण का केंद्र

विज्ञापन
शाहजहांपुर में नगर कीर्तन के दौरान पालकी के सामने श्रद्धा व्यक्त करती संगत। स्रोत: आयोजक
विज्ञापन
शाहजहांपुर। गुरु गोविंद सिंह के प्रकाश पर्व को समर्पित विशाल नगर कीर्तन निकाला गया। बैंड-बाजों के साथ निकाले गए नगर कीर्तन में गतका पार्टी के करतब आकर्षण का केंद्र रहे। संगत ने गुरुग्रंथ साहिब की पालकी के सामने माथा टेककर आशीर्वाद प्राप्त किया।
विज्ञापन

रविवार को दोपहर में नगर कीर्तन का आगाज चारखंभा स्थित पेट्रोल पंप से शुरू हुआ। नगर कीर्तन में श्री गुरुनानक कन्या पाठशाला, खालसा शिशु शिक्षा सदन के बच्चे रंग-बिरंगे परिधानों में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते चल रहे थे। उनके पीछे गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा के हुजूरी रागी बेअंत सिंह, गुरुद्वारा कुटिया साहिब के हुजूरी रागी कुलविंदर सिंह ट्राॅलियों में सवार होकर कीर्तन करते हुए चल रहे थे।
बच्चे व महिलाएं पालकी के आगे झाड़ू व पानी से सड़कों की सफाई कर रहे थे। उनके पीछे पंज प्यारे थे। फूलों से सुसज्जित पालकी का कई जगह पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। इस बीच अलीगढ़ से आए बाबा जुझार सिंह की गतका पार्टी के करतब आकर्षण का केंद्र रहे। नगर कीर्तन चार खंभा, केरूगंज, चौक मालखाना मोड़, घंटाघर, बहादुरगंज, सदरबाजार,गोविंदगंज होते हुए गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में समाप्त हुआ। संस्थाध्यक्ष कमलेश कौर माटा, महासचिव हरभजन सिंह दुआ, सीनियर मीत प्रधान जुझार सिंह,मोंगा, जगजीत सिंह, जसपाल सिंह, गुरबख्श सिंह बक्शी, हरमीत सिंह छाबड़ा आदि मौजूद रहे।

शाहजहांपुर में नगर कीर्तन के दौरान पालकी के सामने श्रद्धा व्यक्त करती संगत। स्रोत: आयोजक

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें