फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: कांवड़ यात्रियों पर पुष्पवर्षा, कराया भंडारा

विज्ञापन
मोहम्मदी रोड पर फ्यूल पंप पर भंडारे में प्रसाद बांटतीं वीआईपी ग्रुप की सदस्य। संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। वीआईपी ग्रुप विद हेल्पिंग हैंड्स ने मोहम्मदी (गोला) रोड स्थित बिहारी जी फिलिंग स्टेशन पर कांवड़ यात्रियों पर पुष्पवर्षा की और भंडारा कराया। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान शिव, गणेशजी और माता पार्वती की पूजा से हुई। महानगर अध्यक्ष दीपमाला रस्तोगी ने बताया कि 16 अगस्त से चल रहा भंडारा 26 अगस्त दोपहर बाद समाप्त होगा। कार्यक्रम प्रभारी दीपक शर्मा, जिलाध्यक्ष नीतू गुप्ता, मुख्य संरक्षक चंद्रशेखर खन्ना धीरू समेत ग्रुप सदस्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन


सरस्वती शिशु मंदिर के बच्चों ने चढ़ाई कांवड़
कांट। सरस्वती शिशु मंदिर के बच्चे मंगलवार सुबह शिक्षकों के संरक्षण में कांवड़ लेकर मदनापुर मार्ग स्थित प्राचीन शिव मंदिर पहुंचे। बच्चों ने सामूहिक रूप से भगवान शिव का जलाभिषेक किया और जयकारे लगाए। प्रधानाचार्य और आचार्यों ने बच्चों को धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं का महत्व बताया। इस दौरान अखिलेश पाठक, डॉ. आनंद प्रकाश, राजकुमार सिंह, कमलेश शर्मा, शेखर पाठक और संजीव मिश्रा मौजूद रहे। संवाद

पुत्र प्राप्ति पर दंडवत मंदिर पहुंचे युवक

कलान। पुत्र प्राप्ति की मनोकामना पूरी होने पर नौगवां मुबारिकपुर निवासी ओवेंद्र यादव मंगलवार को गांव से पटना देवकली शिव मंदिर तक दंडवत करते हुए पहुंचे। उन्होंने भगवान शिव का जलाभिषेक किया। ओवेंद्र ने बताया कि विवाह के बाद उनकी मां रानी देवी ने पौत्र प्राप्ति की मनौती मानी थी। मनौती पूरी होने पर मां के निर्देश पर उन्होंने दंडवत करते हुए मंदिर पहुंचने का संकल्प पूरा किया। उनके साथ जलालाबाद क्षेत्र के मजरा गांव निवासी आदित्य यादव और छोटे भाई संजय यादव भी मंदिर पहुंचे। संवाद
विज्ञापन


मंदिर में पूजन के बाद महामंत्र का जाप

कुर्रियाकलां। गांव के कोंचेश्वर महादेव मंदिर में सावन के दौरान चल रहा हरे राम, हरे कृष्ण महामंत्र का जाप मंगलवार को भी जारी रहा। मंदिर में दर्शन और पूजन के लिए पहुंचे श्रद्धालुओं ने भी महामंत्र का जाप कर पुण्य लाभ लिया। महामंत्र जाप में पुजारी नरेंद्र सिंह ललुआ, दीपक सिंह, अवधेश मिश्रा, नवीन मिश्रा और ओम प्रताप सहित अन्य लोगों ने सहयोग किया। संवाद


पटना देवकली मंदिर में पुलिस ने कराया भंडारा

कलान। पटना देवकली के प्राचीन शिव मंदिर परिसर में मंगलवार सुबह पुलिस की ओर से भंडारा कराया गया। भंडारा शुरू होने से पहले प्रभारी निरीक्षक शिवदीन वर्मा ने पुलिसकर्मियों के साथ भगवान शिव का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना और आरती की। भंडारे में स्थानीय लोगों, राहगीरों और दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। थाना प्रभारी ने श्रद्धालुओं को प्रसाद परोसा। आयोजन में पुलिस जवानों के साथ ग्रामीणों ने भी सहयोग किया। संवाद
विज्ञापन

मोहम्मदी रोड पर फ्यूल पंप पर भंडारे में प्रसाद बांटतीं वीआईपी ग्रुप की सदस्य। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें