फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा में उफान, रामगंगा से तेज हुआ भूमि कटान

सार

उधर, जैतीपुर से लेकर परौर और अल्हागंज तक रामगंगा के जलस्तर में हो रही कमी से भूमि कटान तेज हो गया। इधर जलस्तर कम होने से जैतीपुर में रामगंगा केसी नगला गांव के बिल्कुल किनारे पर पहुंच कर कृषि भूमि काट रही है। इसी तरह परौर क्षेत्र में नारायण नगर पश्चिमी, मोहनपुर, दहेलिया,बिचपुरी आदि गांवों के आसपास भी भूमि कटान से किसान परेशान हैं।इधर शहर के समीप गर्रा और खन्नौत नदियों के उफान में कमी आएगी।
विज्ञापन
मिर्जापुर में गंगा की बाढ़ से जलमग्न चौंरा-कमथरी मार्ग पर बहता पानी - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर। उत्तराखंड और पश्चिमी यूपी के बांधों बैराजों से पानी की निकासी जारी रहने से कलान के भैसार बांध पर गंगा का जलस्तर शुक्रवार को छठे दिन पांच सेमी बढ़कर 143.20 मीटर हो गया। इस कारण मिर्जापुर क्षेत्र से लेकर सीमावर्ती फर्रुखाबाद जिले तक तटीय गांवों के रास्ते बाढ़ के पानी से डूब जाने के कारण वहां का जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा। उधर, जैतीपुर से लेकर परौर और अल्हागंज तक रामगंगा के जलस्तर में हो रही कमी से भूमि कटान तेज हो गया।
विज्ञापन

गंगा की बाढ़ से चौतरफा घिरे मिर्जापुर क्षेत्र के गांव आजादनगर के ग्रामीणों को जरूरी होने पर बाहर जाने के लिए नाव का सहारा लेना पड़ रहा है तो इस्लामनगर की नई बस्ती पूरी तरह जलमग्न है। जलालाबाद-शमशाबाद स्टेट हाईवे पर तीन दिन से बह रहा बाढ़ का पानी कम नहीं हुआ है।
सिंचाई विभाग के बाढ़ नियंत्रण कक्ष से बताया गया कि रामगंगा अगले 24 घंटे तक उतार पर रहेगी। इधर जलस्तर कम होने से जैतीपुर में रामगंगा केसी नगला गांव के बिल्कुल किनारे पर पहुंच कर कृषि भूमि काट रही है। इसी तरह परौर क्षेत्र में नारायण नगर पश्चिमी, मोहनपुर, दहेलिया,बिचपुरी आदि गांवों के आसपास भी भूमि कटान से किसान परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर शहर के समीप गर्रा और खन्नौत नदियों के उफान में कमी आएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें