फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोलाघाट पुल पर आज से शुरू होगा पैदल यात्रियों का आवागमन

सार

कोलाघाट के पुल से करीब दस माह के अंतराल के बाद शनिवार से पैदल यातायात खोलने की सेतु निगम ने तैयारी कर ली है। गत वर्ष 30 नवंबर को पुल का एक पिलर धंसने के कारण पुल टूटने के बाद से कलान और मिर्जापुर समेत कटरी क्षेत्र के बाशिंदों का जलालाबाद तहसील समेत जिला मुख्यालय से सीधा संपर्क भी टूट गया था। पुल से सभी प्रकार के वाहनों का यातायात रोकने के लिए दोनों ओर बनाई गई दीवारों को मजबूती देने के लिए शुक्रवार को लोक निर्माण विभाग के ठेकेदार ने राजमिस्त्री से प्लास्टर भी करा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर। कोलाघाट के पुल से करीब दस माह के अंतराल के बाद शनिवार से पैदल यातायात खोलने की सेतु निगम ने तैयारी कर ली है।
विज्ञापन

गत वर्ष 30 नवंबर को पुल का एक पिलर धंसने के कारण पुल टूटने के बाद से कलान और मिर्जापुर समेत कटरी क्षेत्र के बाशिंदों का जलालाबाद तहसील समेत जिला मुख्यालय से सीधा संपर्क भी टूट गया था। इसीलिए पुल पर यातायात बहाल होने से कटरी क्षेत्र में खुशी है। हालांकि, पैदल निकलने को पुल के दोनों ओर सिर्फ 90-90 सेमी चौड़े प्रवेश और निकास के रास्ते बनाए जाने को लेकर लोगों में थोड़ा असंतोष भी है। पुल से सभी प्रकार के वाहनों का यातायात रोकने के लिए दोनों ओर बनाई गई दीवारों को मजबूती देने के लिए शुक्रवार को लोक निर्माण विभाग के ठेकेदार ने राजमिस्त्री से प्लास्टर भी करा दिया है।
विज्ञापन

पुल से भारी और चार पहिया, तीन पहिया आदि हल्के वाहनों के निकलने पर पूर्ण प्रतिबंध के सूचना पट भी लगाने के लिए मौके पर आ गए हैं। खास यह है कि लोगों ने पक्की दीवार फांदकर शुक्रवार से ही पुल से निकलना शुरू कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें