फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर बढ़ा रामगंगा में पानी, गांवों की तरफ बढ़ रही धार

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। जिले से होकर बहने वाली नदियों में बाढ़ का उतार-चढ़ाव जारी है। शनिवार को रामगंगा का जलस्तर चार सेमी और बढ़कर 159.97 मीटर पर पहुंच गया है। सिंचाई विभाग के बाढ़ नियंत्रण कक्ष के गिरिजा किशोर मिश्र ने बताया कि नरौरा बैराज से गंगा में 90858 क्यूसेक पानी रिलीज किया गया है। इसके अलावा रामगंगा में खो, हरेली, किच्छा, रामनगर आदि बैराजों से 30713 क्यूसेक पानी छोड़े जाने की सूचना मिली है।
विज्ञापन

रामगंगा में पानी बढ़ने से जिले के तटवर्ती इलाकों के खेतों में खड़ी फसलें जल्मग्न हो गईं। जैतीपुर इलाके का लोहारघड़ी गांव बाढ़ के पानी से पूरी तरह घिर गया है। इसके अलावा मिर्जापुर इलाके में रामगंगा की धार भूकटान करती हुई गांवों की ओर बढ़ रही है। उधर, कलान के भैसार बांध पर गंगा के जलस्तर में शनिवार को तीसरे दिन भी चार सेमी की गिरावट रिकॉर्ड की गई। इस समय गंगा 143.43 मीटर पर बह रही है। गंगा का जलस्तर घटने से आसपास के गांवों से बाढ़ का पानी तो निकल रहा है लेकिन मुश्किलें बढ़ रही हैं।
सैकड़ों बीघा फसल हुई जलमग्न
जैतीपुर। रामगंगा में पानी बढ़ने के साथ ग्राम जगतियापुर, मरेना, लोहरगढ़ी टांडा इलाके में बढ़ती जा रही है। इससे खेतों में खड़ी सैकड़ों बीघा फसल जलमग्न हो गई है। लोहरगढ़ी टांडा गांव के चारों तरफ पानी भर गया है। गनीमत है कि अभी घरों में पानी नहीं घुसा है। प्रशासन द्वारा भेजी गई नाव से लोग गांव से बाहर आ-जा रहे हैं। वहां के निवासी शमसुल, साधु, बच्चू, मुन्ना, आशे मियां ने बताया कि गांव के चारों तरफ पानी भरा है। कम पानी होने की जगह नाव नहीं चल पाती है, जिससे पानी के अंदर से होकर आना जाना पड़ रहा है। इससे पैरों में दिक्कत होने लगी है। उनका कहना है कि बाढ़ का पानी और बढ़ा तो गांव में रहना मुश्किल होगा। आशे मियां के अनुसार गांव के करीब पांच सौ बीघा तिल और बाजरे की फसल खराब हो गई है। इसके अलावा ग्राम हवीबुल्लापुर उर्फ सोहड़, मई खुर्द कलां, गहबरिया, दहेलिया, कीलापुर, अतरी निजामपुर आदि गांवों में रामगंगा कृषि भूमि का कटान करती आबादी की ओर बढ़ रही है, जिससे ग्रामीण परेशान हैं। हवीबुल्लापुर सोहड़ ग्राम पंचायत के प्रधान शिशुपाल सिंह कुशवाह, दहेलिया के प्रधान बृजनंदन शुक्ला ने प्रशासन से गांवों के समीप रामगंगा की बाढ़ से भू कटान रोकने का इंतजाम करने की गुहार लगाई है। संवाद
विज्ञापन

गांव में कोटेदार ने राशन पहुंचा दिया है। बिजली आपूर्ति चालू है। बाढ़ का पानी बढ़ता है तो कुछ समस्याएं आ सकती हैं। इसको लेकर प्रशासन से संपर्क बना हुआ है। - नन्हें यादव, ग्राम प्रधान सरसवा
गांवों में पहुंची स्वास्थ्य टीम, 62 रोगी मिले
मिर्जापुर। गंगा में पानी घटने के साथ बाढ़ से घिरे ग्राम आजादनगर और इस्लामनगर से पानी निकल गया है। वहां फैली कीचड़ से बीमारियां बढ़ने लगी हैं। शनिवार को गांव पहुंची स्वास्थ्य टीम ने 152 मरीज देखे और दवाएं वितरित कीं। टीम में जरीनपुर सीएचसी के स्वास्थ्य पर्यवेक्षक विनोद वर्मा, फार्मासिस्ट विकास पाराशर, एलटी राहुल सिंह व स्वास्थ्यकर्मी योगेंद्र कुमार रहे। इस्लाम नगर में 90 और आजाद नगर में 62 रोगी मिले, जिनमें बुखार, दस्त, पेचिस, खाज-खुजली आदि के हैं। इसमें ग्राम प्रधान फारुक अली और रिजवान अहमद का सहयोग रहा। संवाद
बाढ़ प्रभावित गांवों में जरूरतमंदों को बांटा भोजन
जलालाबाद। ढाई गांव निवासी समाजसेवी विनय शर्मा ने शनिवार को मिर्जापुर क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित गांव पैलानी व आजादनगर में करीब 400 जरूरतमंदों को भोजन, कपड़े तथा बच्चों को बिस्कुट के पैकेट वितरित किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें