फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फ्लैट रेस में मृत्युंजय और एशल बने विजेता

Sun, 29 Nov 2015 12:33 AM IST
शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
रॉयन इंटरनेशनल स्कूल में मिनी क्रीड़ोत्सव के अंतर्गत मांटेेेेेेेेसरी से कक्षा तीन तक के बच्चों के बीच खेलकूद प्रतियोगिताएं कराई गईं। प्रतियोगिता का शुभारंभ कर्नल बीएस काशिद, कर्नल सौरभ शाह और जिला क्रीड़ाधिकारी एनसी यादव ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर खूब वाहवाही लूटी।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के अंतर्गत हुई 25 मीटर फ्लैट रेस में मृत्युंजय कुमार ने प्रथम, आरव गुप्ता ने द्वितीय, बालिकाओं में एशल खान ने प्रथम, नरारा खान ने द्वितीय, बाधा दौड़ में कृष्णा दीक्षित ने प्रथम, रचित आनंद ने द्वितीय, 50 मीटर फ्लैट रेस में मोहम्मद साहिल और तनिष्का गुप्ता ने संयुक्त रूप से प्रथम, हृदयेश प्रताप ने द्वितीय, साइकिल रेस में अहमद मौर्या ने प्रथम, मदीहा राबी ने दूसरा स्थान पाया। अभिभावकों की फन रेस में रोहित आनंद विजेता, विशाल खन्ना उप विजेता और मुकुंद झा तीसरे स्थान पर रहे।
अतिथियों ने सभी विजेताओं को मेडल पहनाकर प्रशस्ति पत्र दिए। प्रधानाचार्य वर्षा अग्रवाल ने आभार व्यक्त किया। व्यवस्था में मोहम्मद इरफान, गोविंद, मनोज मिश्र आदि का योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें