शाहजहांपुर। पुलिस झंडा दिवस पर सोमवार को एसपी कार्यालय, पुलिस लाइन सहित जिले के सभी थानों और चौकियों में ध्वजारोहण किया गया। इस दौरान पुलिस के शौर्य, अनुशासन और गौरवशाली इतिहास को याद कर कर्तव्यनिष्ठा का संकल्प लिया गया। कंधे पर फ्लैग भी लगाए गए।
विज्ञापन
एसपी सौरभ दीक्षित ने बताया कि 23 नवंबर 1952 को तत्कालीन प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू ने उत्तर प्रदेश पुलिस को ध्वज प्रदान किया था। उत्कृष्ट कार्यों और कर्तव्यपरायणता के लिए यह सम्मान पाने वाला यूपी देश का पहला राज्य पुलिस बल बना था। उन्होंने पुलिसकर्मियों से ईमानदारी से ड्यूटी करने और आमजन की सुरक्षा व सहायता के लिए सदैव तत्पर रहने का आह्वान किया।
इस दौरान एसपी सिटी देवेंद्र कुमार, एसपी ग्रामीण भंवरे दीक्षा, सीओ सिटी देवव्रत वाजपेयी, सीओ सदर शुभम वर्मा, सीओ जलालाबाद दीपक कुमार सिंह, सीओ पुवायां प्रवीण मलिक और सीओ तिलहर विदुष सक्सेना मौजूद रहे। संवाद