फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहजहांपुर: पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

Tue, 05 Jan 2021 12:12 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, शाहजहांपुर
विज्ञापन
demo photo - फोटो : demo photo
विज्ञापन
घर के बाहर खेल रही पांच साल की बच्ची को बहला-फुसलाकर खेतों में ले जाकर युवक ने दुष्कर्म किया। वारदात के बाद से आरोपी फरार है। पुलिस मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


दुष्कर्म की शिकार बच्ची के पिता ने बताया कि जलालाबाद थाना क्षेत्र के गांव लालपुर का मूल निवासी 18 वर्षीय शिवा अपने बहनोई के साथ गांव में रहता है। सोमवार शाम को उसकी पांच साल की बेटी घर के बाहर खेल रही थी। तभी वहां शिवा पहुंचा और बच्ची को बहला-फुसलाकर पास के खेत में लेकर चला गया। खेत में आरोपी ने बच्ची से दुष्कर्म किया। बच्ची के चीखने-चिल्लाने पर आरोपी उसे छोड़कर भाग गया।

बच्ची रोती हुई घर पहुंची और पूरी बात बताई। इसके बाद थाने पहुंचकर तहरीर दी। पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया है। बच्ची को मेडिकल परीक्षण के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। सूचना पाकर एसपी ग्रामीण निपुण अग्रवाल भी मौके पहुंचे और जानकारी ली। एसपी ग्रामीण निपुण अग्रवाल ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। जल्द आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें