फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेरहम शिक्षिका: कार पर खरोंच पड़ने पर बच्चे को जड़े थप्पड़, बाहर निकल आई आंख, चली गई रोशनी

Sun, 07 May 2023 06:34 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

शाहजहांपुर के निगोही थाना क्षेत्र में एक शिक्षिका ने छात्र को इतनी बेरहमी से पीटा, जिससे उसकी आंख बाहर की ओर निकल आई और उसकी रोशनी चली गई। 
विज्ञापन
मां की गोद में पीड़ित बच्चा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर जिले में कार पर खरोंच पड़ने पर गुस्साईं शिक्षिका ने बच्चे को कई थप्पड़ जड़ दिए। शिक्षिका ने बच्चे को इतना पीटा कि उसकी बायीं आंख बाहर की ओर निकल आई और रोशनी चली गई। पीड़ित बच्चे की मां की तहरीर आने पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। वहीं बीएसए कुमार गौरव ने शिक्षिका को निलंबित कर जांच कराने की बात कही है।

विज्ञापन


हरसेली गांव निवासी पप्पू का पुत्र शनि प्राथमिक विद्यालय में कक्षा चार में पढ़ता है। 27 जनवरी 2023 को शनि के साथ उसका पांच साल का छोटा भाई सौरभ भी चला गया था। दोपहर करीब दो बजे दोनों की छुट्टी हुई। इस बीच सौरभ ने वहां खड़ी शिक्षिका सुनीती की कार में खरोंच मार दी। कार में खरोंच देखकर सुनीती भड़क गई। 

उसने सौरभ की पिटाई लगा दी। उसके गाल पर कई थप्पड़ जड़ दिए। इतना पीटा कि बायीं आंख बाहर निकल आई। उसे दिखाई देना बंद हो गया। मामला तूल पकड़ने पर शिक्षिका ने उपचार कराने का वादा करते हुए समझौता कर लिया। कुछ समय बाद समझौते पर बात नहीं बनने पर सौरभ की मां लीलावती ने थाने पर तहरीर दी। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें