फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: सीनियर क्रिकेट ट्रायल के लिए पांच खिलाड़ियों का किया चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। कानपुर के कमला क्लब क्रिकेट ग्राउंड पर 10 सितंबर को होने वाले सीनियर पुरुष वर्ग के ट्रायल के लिए शाहजहांपुर क्रिकेट एसोसिएशन ने पांच खिलाड़ियों का चयन किया है। चयनित खिलाड़ियों को जिलास्तरीय ट्रायल में प्रदर्शन के आधार पर आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों के लिए रणजी ट्रॉफी में खेलने का रास्ता खुल सकता है।
विज्ञापन

शाहजहांपुर क्रिकेट एसोसिएशन के जिला कोऑर्डिनेटर डॉ. मनोज यादव ने बताया कि चयनित खिलाड़ियों में अनुज कुमार मीडियम पेसर, प्रतेश दीक्षित व राहुल अर्जुन रुद्रा बल्लेबाज, हर्ष शुक्ला राइट आर्म मीडियम पेसर और आहद विकेटकीपर बल्लेबाज शामिल हैं।
करीब डेढ़ महीने पहले कृभको खाद फैक्टरी के मैदान पर जिलास्तरीय ट्रायल आयोजित किया गया था। इसमें खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर पांच खिलाड़ियों का चयन कानपुर में होने वाले सीनियर पुरुष वर्ग के ट्रायल के लिए किया गया है। अब कानपुर में होने वाले ट्रायल में खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। यहां चयनित होने वाले खिलाड़ियों को आगे उच्च स्तर पर खेलने का अवसर मिल सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें