विश्वविद्यालय की टीम में चयनित हुए खिलाड़ी। स्रोत: काॅलेज प्रबंधन
शाहजहांपुर। महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय की ओर से सात से दस नवंबर के मध्य हुई अंतर अंतरमहाविद्यालयीय क्रिकेट प्रतियोगिता में एसएस कॉलेज उपविजेता रहा। टीम के प्रदर्शन के आधार पर प्रीतेश (कप्तान), आकर्षित, फिरदौस, निखिल, कुनेंद्र और सुबोध का चयन विश्वविद्यालय की टीम के लिए किया गया।
क्रीड़ा सचिव डॉ. अजीत सिंह चारग ने बताया कि यह टीम 22 नवंबर से दो दिसंबर तक अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में आयोजित होने वाले नॉर्थ जोन अंतर विश्वविद्यालयीय टूर्नामेंट में शामिल होगी। खिलाड़ियों की सफलता पर मुमुक्षु शिक्षा संकुल के मुख्य अधिष्ठाता स्वामी चिन्मयानंद, सचिव डॉ.अवनीश मिश्र, प्राचार्य प्रो. आरके आजाद, उप प्राचार्य प्रो.अनुराग अग्रवाल, डॉ. प्रांजल शाही ने खुशी जताई है। संवाद