फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur Accident : वाहन की टक्कर से बाइक सवार दंपती समेत पांच की मौत, एक साल की बच्ची घायल

Fri, 23 Jun 2023 01:37 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

Shahjahanpur Road Accident News Today : शाहजहांपुर-हरदोई हाईवे पर दिलावरपुर गांव के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दंपती और तीन बच्चों की मौत हो गई। ये लोग एक ही बाइक पर सवार होकर घर जा रहे थे। 
विज्ञापन
सड़क पर पड़ी बाइक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में भीषण सड़क हादसा हुआ है। सेहरामऊ दक्षिणी थाना क्षेत्र के दिलावरपुर गांव के पास हरदोई-शाहजहांपुर हाईवे पर शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दंपती समेत पांच की मौत हो गई, जबकि एक बच्ची घायल हो गई। ये सभी एक ही बाइक पर सवार थे। हरदोई के शाहाबाद से घर लौट रहे थे। 

विज्ञापन

जैतीपुर थाना क्षेत्र के गांव सलेमपुर निवासी रघुवीर (28), पत्नी ज्योति (25), बेटा कृष्णा (5) व अभि (3), साली जूली (35) और उसकी बेटी आराध्या (एक साल) के साथ शाहाबाद के दलेलनगर निवासी श्याम सिंह की बेटी गुड्डी की शादी समारोह में शामिल होने गए थे। शुक्रवार सुबह सभी लोग एक ही बाइक पर सवार होकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान सेहरामऊ दक्षिणी क्षेत्र में अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। 

ये भी पढ़ें- बरेली में दर्दनाक हादसा: बरात में बैंड से टकराई हाईटेंशन लाइन, करंट लगने से दो किशोरों की मौत, चार झुलसे
 

हादसे में रघुवीर, ज्योति, कृष्णा, अभि और जूली की मौत हो गई, जबकि जूली की बेटी आराध्या घायल हुई है। ग्रामीणों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के पास मिले कागजातों के आधार पर उनकी शिनाख्त कराई। हादसे की सूचना मिलते ही रघुवीर और जूली के परिवारों में कोहराम मच गया। रोते-बिलखते मृतकों के परिजन अस्पताल पहुंच गए।   

ये भी पढ़ें- कृष्ण भक्त शहनाज की कहानी: पूजा करने पर शौहर ने दिया तलाक, पवन ने थामा हाथ; हिंदू रीति-रिवाज से लिए फेरे
 
विज्ञापन

हादसे के बाद हाईवे पर काफी देर तक जाम लगा रहा। थाना पुलिस ने शवों को हटवाकर जाम खुलवाया। इस भीषण हादसे को लेकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। बाइक को किस वाहन ने टक्कर मारी है, इसके बारे में पुलिस जानकारी जुटा रही है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें