जैतीपुर। अमईपुर सड़ा गांव की संतोष ने पुत्री किरन को दहेज के लिए ससुराल में मारपीट कर घर से निकाल देने का आरोप लगाते हुए थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने विवाहिता के पति जलालाबाद के मोहल्ला प्रेमनगर निवासी रविकांत मिश्रा के अलावा ससुर सुरेश मिश्रा, सास रेखा, जेठ राहुल और ननद संध्या के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
किरन की मां संतोष ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि पुत्री का दो साल पहले धूमधाम से विवाह किया, लेकिन शादी के बाद आरोपी चार पहिया वाहन और एक लाख रुपये की मांग को लेकर बेटी का शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न करने लगे। सोमवार को आरोपियों ने उसे पीटा। अगले दिन ससुराल वालों के बुलाने पर पति सुशील और पुत्र शशांक बेटी की ससुराल गए। वहां आरोपियों ने पति और पुत्र को पीटा। उनका आरोप है कि पुत्री के जेठ राहुल ने उनके पुत्र शशांक का गला दबाकर उसे जान से मारने का प्रयास किया और उनके सामने बेटी को पीटकर घर से निकाल दिया। थाना प्रभारी प्रिंस शर्मा ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर घटना की विवेचना शुरू करा दी गई है। संवाद