फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहजहांपुर में बड़ा हादसा: ट्रेन से कटकर दंपती और दो बच्चों समेत पांच की मौत, रेलवे ट्रैक पर बिखरे शव

Wed, 24 Dec 2025 07:10 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

Accident in Shahjahanpur: शाहजहांपुर के रोजा थाना क्षेत्र में बुधवार शाम ट्रेन से कटकर पांच लोगों की मौत हो गई। ये लोग रेलवे ट्रैक पार कर रहे थे, तभी ट्रेन की चपेट में आ गए। दर्दनाक हादसा देख वहां मौजूद लोगों का कलेजा कांप गया। 
विज्ञापन
मौके पर शवों को सील करती पुलिस - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली-लखनऊ रेल खंड के रोजा जंक्शन पर पॉवर केबिन के सामने मानवरहित रेलवे क्रॉसिंग पर 12204 सहरसा-अमृतसर गरीबरथ ट्रेन से टकराने से बाइक सवार दंपती, दो बच्चों समेत पांच लोगों की मौत हो गई। इंजन में फंसकर बाइक करीब दो सौ मीटर तक घिसटती चली गई। हादसे में बाइक पर सवार लखीमपुर खीरी जिले के थाना उचौलिया निवासी हरिओम (26), उनके साढू निगोही के थाना बिकन्नापुर निवासी सेठपाल (32), उनकी पत्नी पूजा (26), चार वर्षीय बेटी निधि व डेढ़ वर्ष के सूर्या की दर्दनाक मौत हो गई।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- UP News: बरेली में मौलाना तौकीर रजा के करीबी का बरातघर ध्वस्त, 11.30 घंटे तक चली बीडीए की कार्रवाई
 

विज्ञापन

घटना के बाद शवों को सील करती पुलिस - फोटो : संवाद
मजदूरी करने वाले हरिओम बुधवार दोपहर रोजा की मठिया कॉलोनी में रहने वाले अपने पिता लालाराम के घर आए थे। उनके साढू सेठपाल भी परिवार समेत पहुंचे थे। शाम को हरिओम अपने साढू व उनके परिवार के साथ एक बाइक से लखीमपुर स्थित अपने गांव जा रहे थे। शार्टकट के फेर में शाम 6:18 बजे वह रोजा स्टेशन पर पॉवर केबिन के पास मानवरहित रेलवे क्रॉसिंग से निकल रहे थे। चार नंबर लाइन पर पहुंचने के दौरान उनकी बाइक बंद हो गई।

तभी अमृतसर जंक्शन से सहरसा जाने वाली रनथ्रू गरीबरथ ट्रेन आ गई। ट्रेन की टक्कर लगने से बाइक इंजन में फंसकर करीब दो सौ मीटर तक घिसटता चली गई। हादसे में बाइक सवार पांचों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। लोको पायलट ने ट्रेन को रोककर इंजन में फंसे बाइक के पार्ट निकाले और करीब 30 मिनट के बाद ट्रेन को आगे की ओर रवाना किया। हादसे की सूचना पर लालाराम भी पहुंचे और परिजनों के शव देखकर बिलख पड़े। एसपी राजेश द्विवेदी ने भी मौके पर पहुंचकर जानकारी ली।

रोजा जंक्शन क्षेत्र के आउटर पर बाइक सवार ट्रैक पार कर रहे थे। ट्रेन की चपेट में आने से दंपती, उनके दो बच्चों समेत पांच लोगों की मौत हो गई। मामले में जीआरपी अग्रिम कार्रवाई कर रही है।
- राजेश द्विवेदी, एसपी

संबंधित वीडियो 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें