फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: ई-रिक्शा बैटरी चोरी गिरोह के पांच सदस्यों को पकड़ा

Fri, 21 Aug 2026 01:18 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
रोजा थाना पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। स्रोत: पुलिस
विज्ञापन
शाहजहांपुर। एसओजी, सर्विलांस व रोजा थाना पुलिस ने ई-रिक्शा बैटरी चोरी करने वाले गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है। चोरी की ई-रिक्शा बैटरी, घटना में प्रयुक्त बोलेरो कार आदि बरामद किए। सीओ सदर शुभम वर्मा ने बताया कि संयुक्त टीम ने वाहन की चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर रेलवे इंटर कॉलेज के सामने जंगल से सीतापुर जिले के थाना पिसावां के सऊवापुर निवासी अशफाक, कस्बा पिसावां निवासी आजाद उर्फ मोहम्मद सहरुफ, वारामाऊ खुर्द निवासी सुभाष, बेरीहा निवासी पारुल उर्फ गौरव व वरगवां निवासी दिलशाद को पकड़ा है। पूछताछ में सभी ने पुलिस को बताया कि वे लोग अपने अन्य साथी अंकित निवासी बरामऊ खुर्द के साथ मिलकर 20 जुलाई को रोजा के रेलवे पुल के पास खड़े ई-रिक्शा से उसकी बैटरी चोरी कर ले गए थे। इसे लखीमपुर खीरी में बेचने जा रहे थे। साथी अंकित के आने का इंतजार कर रहे थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें