फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Nagar Nikay Chunav: शाहजहांपुर में सपा के टिकट के लिए पांच दावेदार आए सामने, इन नेताओं ने किया आवेदन

Tue, 04 Apr 2023 04:31 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

नगर निकाय चुनाव की आरक्षण सूची जारी होने के बाद शाहजहांपुर में सपा से टिकट के लिए अब तक पांच दावेदारों के नाम सामने आ चुके हैं। जिला प्रभारी विधायक अनिल वर्मा ने सोमवार को दावेदारों से वार्ता कर जातीय समीकरण जाना। 
विज्ञापन
नगर निकाय चुनाव - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

निकाय चुनाव में शाहजहांपुर मेयर की सीट पिछड़े वर्ग की महिला के लिए आरक्षित होने के बाद समीकरण बदल गए हैं। समाजवादी पार्टी (सपा) से चुनाव लड़ने के लिए अब तक पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अर्चना वर्मा और महिला मोर्चा की पूर्व जिलाध्यक्ष गायत्री वर्मा ने आवेदन किया था। 

विज्ञापन


सोमवार को जिला प्रभारी विधायक अरमान खान व अनिल वर्मा के आगमन पर तीन नाम और सामने आए हैं। पूर्व विधायक राजेश यादव की पत्नी अंजलि यादव, पूर्व चेयरमैन इकबाल की पत्नी निकहत इकबाल और वरिष्ठ नेता सर्वेश राठौर की बहू माला राठौर ने आवेदन किया है।

जिला प्रभारी ने की दावेदारों से वार्ता 

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लखनऊ पश्चिम के विधायक अरमान खान व सीतापुर के लहरपुर से विधायक अनिल वर्मा को जिले का प्रभारी बनाया है। सोमवार को दोनों नेताओं ने यहां पहुंचकर नगर निगम की मेयर सीट से लड़ने के इच्छुक दावेदारों से वार्ता की। 

विज्ञापन

होटल के बंद कमरे में आवेदकों से जातीय समीकरण के बारे में जाना। उनके समाज हित में किए कार्यों पर भी चर्चा की। जिलाध्यक्ष तनवीर खां ने बताया कि दो नाम पहले ही आ चुके थे। शेष लोग संपर्क में थे। जिला प्रभारियों को आवेदन दिए गए हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर लखनऊ से नाम फाइनल होंगे।

अभी और आवेदन आने की संभावना
सपा के पास पांच आवेदन आ चुके हैं। इसमें दो महिला आवेदकों का दावा काफी मजबूत माना जा रहा। संभावना है कि पार्टी के अन्य कार्यकर्ता भी अपने आवेदन कर सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें