शाहजहांपुर। जिले में प्रगाढ़ मतदाता पुनरीक्षण का कार्य तेजी से चल रहा है। एसआईआर की मैपिंग का कार्य अंतिम चरण में पहुंच गया है। निर्वाचन आयोग ने जिलेवार स्थिति को स्पष्ट कर दिया है। जनपद से करीब पांच लाख वोटों को काटा जाएगा।
एसआईआर सर्वे को प्रशासन ने चुनौती के रूप में लेते हुए समय से कार्य पूर्ण कराने के लिए सारी मशीनरी को लगा दिया। अफसरों के अनुसार, जिले में एसआईआर कार्य पूरा हो गया है, साथ ही 90 प्रतिशत मैपिंग भी हो गई है।
आंकड़ों पर नजर डालें तो जिले में 23 लाख 15 हजार 538 मतदाताओं में 1811616 वोटरों को डिजिटलाइज कर दिया गया है। 78.24 प्रतिशत मतदाता डिजिटल हो चुके हैं। अब प्रशासन के सामने अनुपस्थित मतदाताओं को तलाश करना चुनौती है। जिले में 156787 वोटर मिल नहीं रहे हैं। इसी तरह 96544 मतदाताओं की मृत्यु हो चुकी हैं। 195209 वोटर स्थायी रूप से स्थानांतरित किए जा चुके हैं। 51183 पहले से वोट नामांकित थे। अफसरों के अनुसार, ऐसे करीब पांच लाख वोटों को काटा जा सकता है।
एडीएम प्रशासन रजनीश मिश्रा ने बताया कि अगर किसी पात्र मतदाता का नाम सूची में नहीं है तो वह दस्तावेज पेश करे। इससे उसका नाम मतदाता सूची से नहीं कटेगा।