खुदागंज। कंधरापुर उर्फ नवदिया गांव में छह दिवसीय पंच कुंडीय श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ रविवार से आरंभ हो गया। एक मई को पूर्णाहुति के साथ महायज्ञ का समापन होगा। कार्यक्रम की मुख्य आयोजक ग्राम प्रधान छोटी लली के पति मुन्नी सिंह ने बताया कि प्रतिदिन सुबह सात बजे से दोपहर 12 बजे तक महायज्ञ और शाम सात बजे से रात दो बजे तक रासलीला का मंचन होगा। आयोजन में वृंदावन से कथा व्यास स्वामी दामोदराचार्य सहित काशी के कई विद्वानों का भी संगम होगा। अंतिम दिन एक मई को दिन में एक बजे से सत्संग और संतों के प्रवचन होंगे। तत्पश्चात भंडारा होगा। संवाद