परिजन की गोद में मासूम आराध्या
- फोटो : अमर उजाला
लाशों को देख सहम गए ग्रामीण
मासूम आराध्या मामूली रूप से जख्मी हो गई। आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो हाईवे पर पड़ी लाशों को देख सन्न रह गए। थोड़ी देर बाद आराध्या के रोने की आवाज को सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। हादसे की सूचना से दो परिवारों में कोहराम मच गया।
ये भी पढ़ें- संतान न होने पर बहू से दरिंदगी: ससुर ने बंधक बनाकर विवाहिता से किया दुष्कर्म, बेटे का करा दिया दूसरा निकाह
रघुवीर परिवार समेत दिल्ली में रहकर एक प्रिंटिंग प्रेस में काम करता था। शादी में शामिल होने ही यहां आया था। हादसे में उसकी पूरी दुनिया खत्म हो गई। घर में मां-बाप और भाई हैं। उनको गहरा सदमा लगा है। वहीं जूली की मासूम बेटी अपनी मां की गोद के लिए बिलख रही है।