फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: धन वसूली और गलत जांच रिपोर्ट देने पर पांच अनुदेशक निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
रोजा। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में कार्यरत पांच अनुदेशक विभिन्न आरोपों में निलंबित कर दिए गए। निलंबित हुए दो अनुदेशकों पर प्रयोगात्मक परीक्षा में प्रशिक्षुओं से धन वसूली का और तीन अन्य अनुदेशकों पर गलत जांच रिपोर्ट देने का आरोप है। प्राविधिक शिक्षा निदेशक ने मामले का संज्ञान लेकर आरोपी अनुदेशकों को निलंबित कर उन्हें संयुक्त निदेशक बरेली मंडल के कार्यालय से संबद्ध करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

आईटीआई के प्रधानाचार्य अरविंद कुमार ने बताया कि वेल्डर ट्रेड के अनुदेशक सोमेंद्र कुमार और अजय कुमार पर प्रयोगात्मक परीक्षा के नाम पर धन वसूली के आरोप लगाते हुए आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायत की गई थी। मामले की जांच के लिए आईटीआई के अनुदेशकों संजय सिंह, ब्रह्मपाल सिंह और दुर्गेश कुमार की तीन सदस्यीय जांच समिति बनाई गई। जांच समिति ने गलत और मिथ्या पूर्ण जांच आख्या भेज दी थी, ऐसे में पांचों को निलंबित कर दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें