सेहरामऊ दक्षिणी। चौहनापुर गांव में होली के हुड़दंग की आड़ में कुछ लोगों ने किसान जगरूप सिंह कुशवाहा के खेत में लगे पांच हरे पेड़ काट लिए। विरोध करने पर आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी।
जगरूप ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनके खेत में लगे यूकेलिप्टस और बकैना के दो-दो और एक शहतूत का पेड़ लगा था। गांव के ही दो लोगों ने सोमवार की रात होली के बहाने उनके खेत में जबरन घुसकर वहां लगे सभी हरे पेड़ कटवा दिए। इससे पहले भी आरोपी पेड़ नहीं हटाने पर उन्हें कटवा देने की धमकी दे चुके थे। थाना प्रभारी उमेश कुमार मिश्र ने बताया कि मामले की जांच के लिए पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद