फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: पांच विशिष्टजनों को मिला सर सैयद अहमद अवाॅर्ड

विज्ञापन
शाहजहांपुर में उफुक ए नौ संस्था के कार्यक्रम में सर सैयद अहमद अवार्ड देतीं पदा​धिकारी। स्रोत: स
विज्ञापन
शाहजहांपुर। साहित्यिक संस्था इदारा उफुक-ए-नौ की ओर से अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के संस्थापक व शिक्षाविद सर सैयद अहमद खां की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम में पांच विशिष्टजनों को सर सैयद अवाॅर्ड से नवाजा गया।
विज्ञापन

काजी खेल स्थित एक कोचिंग सेंटर में कार्यक्रम की शुरुआत हाफिज आमिर रजा ने कुरान की तिलावत से की। अध्यक्षता करते हुए गुजरात से आए कृषि वैज्ञानिक डॉ. अब्दुल्लाह खां ने सर सैयद को श्रद्धांजलि अर्पित की और उन्हें ज्ञान और बुद्धि का ऐसा प्रकाश स्तंभ बताया, जिसकी रोशनी न केवल भारत बल्कि पूरे विश्व को अपनी चमक से हमेशा रोशन करती रहेगी।
अशफाक उल्ला खां ने कहा कि हम सर सैयद के विचारों को अपनाकर प्रगति के पथ पर अग्रसर हो सकते हैं। शाकिर अली खां, शाहीना खातून, वैज्ञानिक डॉ. आजम अली खां, डाॅ. रिफत हुसैन ने विचार रखे।
विज्ञापन

इसके बाद शायर अजीम शाहजहांपुरी, असगर यासिर, हमीद खिजर, राशिद हुसैन राही आदि ने गीत गजलें सुनाईं। कृषि वैज्ञानिक डॉ.अब्दुल्लाह खां, मोहम्मद वसी खां, मोहम्मद रजा खां, मोहम्मद समी खां ने शिक्षा, साहित्य, कला, समाजसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने के लिए अशफाक उल्ला खां, डाॅ. मोहम्मद इमरान खां, मोहम्मद सुहेल खां, डॉ. आजम अली खां, आमिरा इकबाल को शाल ओढ़ाकर, प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिह्न देकर सर सैयद अवाॅर्ड से नवाजा।
छात्र अफ्फान अहमद, अफीफा अंसारी, सना यूसुफ, मनतशा, मोहम्मद हस्सान खां, मोहम्मद तहसीन आदि को भी सम्मानित किया। शाहनवाज खान एडवोकेट, सैयद अहसन जलील, चित्रकार मोहम्मद कमर, सलमान अख्तर, मशहूद अहमद खां आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें